Astrological prediction: केतु ने बिगाड़ा इमरान का खेल, देश छोड़कर भागेंगे !

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 09:17 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर (धवन): पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की कुंडली धनु लग्न और मिथुन जन्म राशि की है। 5 मई 2023 से इन्हें केतु की महादशा शुरू हुई है। दिल्ली की ज्योतिषाचार्य रेखा कल्पदेव के अनुसार केतु को खेत छुड़वाने वाला कहा गया है। महादशा शुरू होते ही केतु ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि द्वादशेष मंगल लग्न में है और यह योग कारावास अवश्य देता है। गोचर में राहू इस समय इनके पंचम भाग में विचरण कर रहे हैं। वहां से राहू एकादश भाव को देखकर इन्हें लाभ दे रहा है। कूटनीति और रणनीति का लाभ इन्हें यहां मिलने वाला है। राहू को जहर भी कहा गया है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

रेखा कल्पदेव ने कहा कि केतु की महादशा बताती है कि इमरान अपने सीक्रेट संबंधों का प्रयोग कर देश से बाहर निकल सकते हैं। देश छोड़ने  के योग प्रबल बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि जन्म कुंडली में केतु अष्टम भाग में है और गोचर में इस समय केतु एकादश भाग में है। जन्म केतु इन्हें गुप्त रूप से विदेश भेज सकता है। शारीरिक हानि के योग इस समय प्रबल नहीं बन रहे हैं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News