50 फीट की ऊंचाई पर बन रहा शिव दरबार, मथुरा मार्ग से ही होंगे दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2015 - 12:18 PM (IST)

श्रीराधाकृष्ण की प्रेमस्थली वृंदावन में 50 फीट का उच्च शिव दरबार भक्तों की आस्था का मध्यविंदु बना हुआ है। वात्सल्य गांव में 30 फीट उच्च शिवलिंग को अवस्थित किया गया है। इसके समीप ही 50 फीट उच्च शिव दरबार को विभुषित करने की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। तीन मंजिला बने इस मंदिर में बिजली से चलने वाला मार्ग भी होगा।

इससे पूर्व साध्वी ऋतंभरा जी के वात्सल्य ग्राम में अवस्थित सर्व मंगला आश्रम में 30 फीट उच्च शिवलिंग स्थापित किया गया था। अब 50 फीट उच्च पर शिव परिवार को आधारित करने की तैयारियां चल रही हैं।

वात्सत्य ग्राम में इस मंदिर का निर्माण हो रहा है जो तीन मंजिला होगा और उसकी नींव खंभों पर टिकी होगी। विभिन्न धातुओं जैसे तांबा, कांस्य और रजत आदि से छत बनाई जाएगी। मंदिर में परिक्रमा के लिए स्वयं संचालित इलेक्टिक पाथ भी बनाई जा रही है। मंदिर की तीनों मंजिलों पर एक साथ 200 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। एक ही वक्त पर 600 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त पार्क परिसर में अन्य देवी-देवताओं के फाइबर से बने विग्रह भी स्थापित किए जाएंगे। फाइबर ग्लास से बनी श्री विग्रह कम से कम सौ वर्ष तक तो दूषित नहीं होती। 

इस काम के लिए इंग्लैंड में प्रशिक्षण पा चुके दक्ष मूर्तिकारों को नियुक्त किया गया है। भगवान शिव के विशाल दरबार के चारों ओर गुफा का भी निर्माण किया जाएगा। इस दरबार के दर्शन मथुरा मार्ग से ही होंगे।

इस मंदिर की विशेष बात यह होगी कि भगवान शिव पर अर्पित किए जाना वाला दूध और पंचामृत लिफ्ट करने के लिए यंत्र का प्रयोग किया जाएगा। भगवान को अर्पण करने के लिए दूध अथवा पंचामृत को एक बरतन में जमीन पर खड़े होकर डालेंगे फिर बटन दबाया जाएगा बरतन बिजली के द्वारा ऊपर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News