Aquarius Yearly Rashifal: साल 2024 में कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ, मिलेगी खूब तरक्की

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2023 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aquarius Rashifal कुंभ राशि- साल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। धन लाभ के मार्ग खुले रहेंगे। ऑफिस में आपको मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की और से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शिक्षा में उन्नति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन मिलने के साथ मनचाही जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है। ससुराल पक्ष से स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। किसी सरकारी काम को करने के लिए किसी परिजन की मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में इन्फेक्शन अथवा गले के रोग परेशान करेंगे।  

Business and Job व्यवसाय तथा नौकरी- साल 2024 व्यापार कर रहे लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल के शुरुआत में ही ऑफिस के काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के साथ मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस कर रहे किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए उत्तम नहीं है। बिजनेस कर रहे लोग एकदम से धन लाभ होने की आशा न करें।  

Love life लव लाइफ- साल 2024 लव लाइफ के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। लव लाइफ में पहले से ज्यादा मधुरता देखने को मिलेगी। इस साल आपके लिए रोमांस के अच्छे योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे। अपने प्रेम को विवाह में बदलने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए आने वाला साल बहुत शानदार रहने वाला है। साल के मध्य में ही आपके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। मैरिड लोग साल 2024 में रोमांस के नशे में डूबे रहेंगे। साल के अंत तक सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Study स्टडी- आने वाला साल छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस साल छात्रों को बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। पढ़ाई को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती। मई से अप्रैल तक का समय इस राशि के छात्रों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साल के मध्य में इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कई अहम फैसला ले सकते हैं। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, आपकी यह इच्छा इस साल पूरा हो जाएगी।

Health स्वास्थ्य- यह साल कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी और से कुछ ऐसा न करें, जो आपको बीमार बना दे। सेहत में आ रहे बदलाव को नकारात्मक तरीके से न लें। पुरानी कोई बीमारी इस साल के मध्य तक ठीक हो जाएगी। जून से लेकर अगस्त तक का समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। साल के अंत तक सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News