आज का राशिफल 25 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 09:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, परन्तु शाम तक आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। महत्वपूर्ण कामों में अति उत्साहित हो कर निर्णय न लें। रुके सरकारी काम आज पूरे होंगे।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। आप की बोली गई बात से कोई करीबी आहात हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दाम्पत्य जीवन में पति पत्नी के बीच तालमेल थोड़ा कम नज़र आएगा।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज धार्मिक कार्यों में अपना कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यक्तिगत मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना बनती है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ साझा न करें, अन्यथा आपकी निजी बात सार्वजनिक हो सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित किसी काम को पूरा करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में गति प्राप्त करेंगे। आज कोई नया आर्डर या अनुबंध मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा कर सकते हैं। बच्चों को एलर्जी हो सकती है, ध्यान रखें।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों की जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। सहकर्मियों और अधिकारियों की मदद से आज अपने जटिल कामों को आसानी से पूरा करेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज व्यर्थ की बातों में अपने समय को नष्ट न करें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज संपत्ति में निवेश करने से बचें। दिनचर्या में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आय के साधन सीमित रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों की की चिंता सताएगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज खुशखबरी मिलेगी।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिसके चलते इनके मान सम्मान में वर्चस्व बढ़ेगा। नौकरी में अपने अच्छे नेतृत्व से आप उच्च अधिकारियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News