आज का राशिफल 19 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपने ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में लाभ के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय-   लाल रोली डालकर सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सारा दिन ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज बिजनेस में कोई नया निवेश कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सारे जरुरी दस्तावेज़ अपने साथ रखें।
उपाय-  पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज के दिन कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त की सलाह से आपको व्यापार में फायदा होगा। आज अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत रखें।
उपाय-  लाल रोली का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कोई नया काम शुरू करने के बजाय अपने पुराने कामों के ऊपर ध्यान केन्द्रित रखें। मूलांक 4 वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। शोध कार्य से जुड़े लोगों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। अहंकार भावना से दूर रहें।
उपाय-  खराब बिजली का उपकरण घर से हटा दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। कार्यक्षेत्र में आज आप अधिकारियों की मदद लेकर अपने काम पूरे कर पाएंगे। लेखन से जुड़े हुए लोगों को आज सफलता मिलेगी।
उपाय-  बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज काम की अधिकता के कारण सारा दिन व्यस्त रहेंगे। कभी एक तो कभी दूसरा काम लगा रहेगा। हताश होने की बजाय अपने सहकर्मियों की मदद से अपने सभी काम पूरा करने की कोशिश करें। सारी जिम्मेदारी उठाने से नुकसान हो सकता है। बेहतर रहेगा कि कार्य भार को बांट कर कम करें।
उपाय-  गुड को जल प्रवाह करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर काम करना अच्छा रहेगा। आज किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से आज बचें।
उपाय-  गणेश जी को लड्डू का भोग लगाए।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज हो सकता है आप पिता के साथ किसी बात पर सहमत ना हो। कोई नया काम शुरू करने से आज बचें। आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा। आपकी परेशानी और उदासी आपके व्यवहार में दिख सकती है जिसका बुरा असर आपके रिश्तो पर पड़ेगा।
उपाय-  काले तिल बहते पानी में जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज बड़ों की सलाह लेकर निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आज पहले से चली आ रही बीमारी में राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की बात को दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख पाएंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News