आज का राशिफल 14 मार्च, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में साझेदार के साथ कोई नया अनुबंध बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को ले कर घर के सदस्यों के बीच बातचीत हो सकती है। नये कार्य शुरू करने के लिए आज का अनुकूल है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काफी लम्बे समय से रुकी धन राशि आज मिलने की सम्भावना है जिस से आप की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को ले कर विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी में आज संयम रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी भी ऐसी गतिविधि में सम्मलित न हो जो अनैतिक हो वर्ना परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिस कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। व्यवसायिक यात्रा में धन व्यय कर सकते हैं।
उपाय- ससुराल से अच्छे सम्बन्ध रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज जटिल समस्याओं का हल आसानी से निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। आपकी लेखन क्षमता से आपके उच्च अधिकारी बहुत प्रभावित होंगे और आपके अधिकारों में वृद्धि करने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- अंडे का सेवन न करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमी अपने भविष्य को ले कर महत्वपूर्ण निर्णय लें उठा सकते हैं। आज सोच-समझ कर अपने व्यापार में छोटा निवेश किया जा सकता है। पत्नी की सेहत को ले कर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- देसी घी का हलवा बना कर मंदिर में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत होंगे। व्यापार में परिवर्तन के बारे में विचार कर सकते हैं, पर अधिक जल्दीबाजी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन की शुरुआत में कुछ व्यापारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, पर शाम तक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का लिए प्रयासरत रहेंगे। नेत्र विकार होने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी के भी मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें वर्ना उनकी नाराज़गी आप पर भी उतर सकती है। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- नीम का वृक्ष लगायें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News