आज का राशिफल 27 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 10:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन अच्छा रहेगा। निर्धारित कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी उपलब्धि के मिलने की सम्भावना है। आप की क्षमताओं में और निखार आएगा।
उपाय-  सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है वर्ना कोई अपना इस बात का फायदा उठा सकता हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक या मांगलिक कार्यों में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा। बीते दिनों जिन परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था उनसे आज आज़ादी मिलेगी।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ सकता सकता है। नकारात्मक विचार आप को नकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। आविष्कार से जुड़े लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- जौ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी बुरी आदतों और वाणी में नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत करने की जरुरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। अपने स्वास्थ्य को ले कर कुछ परेशान रह सकते हैं।
उपाय- गे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं, पर खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, पर आज आप अपनी समझ-बूझ  से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। अपने व्यवसाय को ले कर कुछ परेशान हो सकते हैं।
उपाय- गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। क़ानूनी अड़चन आ सकती है सावधान रहें। व्यापार में सांझेदार के साथ से किसी बात में मतभेद हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद या बेच के कामों से लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं, पर आप उन पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। रिश्तेदारों के घर में आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News