आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:25 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज करियर के क्षेत्र में प्रगति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपकी योग्यता और प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा तथा किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कदम उठाएंगे तो परिणाम अधिक अनुकूल रहेंगे।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ खुलकर बातचीत करने और साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से आपसी विश्वास मजबूत होगा और रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। किसी पुरानी गलतफहमी को बातचीत के माध्यम से दूर करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी प्रतिभा और योग्यता आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग करेंगे तो कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखकर आगे बढ़ने का उत्साह बना रहेगा।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बड़ों का सहयोग आज कई कार्यों को आसान बनाएगा। परिवार या कार्यक्षेत्र के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ उठाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। कार्य की सफलता और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाए रखना आज महत्वपूर्ण रहेगा।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। माता-पिता के साथ किसी विषय पर विचारों में अंतर हो सकता है। उनकी बात को समझने का प्रयास करें और अपनी राय शांतिपूर्वक रखें। बहस को बढ़ाने के बजाय संवाद और सम्मान का रास्ता अपनाएंगे तो स्थिति सहज बनी रहेगी। घर के तनाव को अपने कार्य पर हावी न होने दें और परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य एवं समझदारी से व्यवहार करें। इससे धीरे-धीरे वातावरण में सकारात्मकता लौटेगी।
उपाय- हरियाली और प्रकृति के करीब रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज बड़ों और सम्माननीय व्यक्तियों के प्रति आपका व्यवहार विशेष रूप से विनम्र रहेगा। उनके प्रति आदर और सेवा की भावना आपके व्यक्तित्व की सकारात्मक छवि बनाएगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन किसी महत्वपूर्ण विषय में आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक मामलों से जुड़े जरूरी कार्यों में प्रगति होगी और लंबित वित्तीय प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा। धन से जुड़े निर्णयों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर राहत मिलेगी। परिवार में प्रसन्नता और उत्साह का वातावरण बना रहेगा। अपनों के साथ मनोरंजन और आपसी मेलजोल के अवसर मिलेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ और चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवा वर्ग अपने करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़े नए उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करेगा। मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखेंगे तो उपलब्धियों का स्तर और बेहतर होगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बच्चों के विकास और भविष्य को लेकर आपका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा। उनकी पढ़ाई, रुचियों और व्यक्तिगत जरूरतों को समझने के लिए उनके साथ पर्याप्त समय बिताएं। आपका प्रोत्साहन और सही सलाह उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी तथा उनके निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाएगी।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News