आज का राशिफल 25 दिसंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 11:29 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। स्थान परिवर्तन या विदेश जाने से संबंधित योजनाएं बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अतिरिक्त खर्च की सम्भावना है, इसलिए किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल आवश्यक करें।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी आध्यात्मिक या अनुभवी व्यक्ति से संपर्क होगा, जिनका मार्गदर्शन आपको मानसिक शांति और जीवन की सही दिशा प्रदान करने में मदद करेगा। निवेश के मामले में सतर्क रहें। जोखिम भरे संपत्ति से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपका झुकाव बौद्धिक विकास की ओर रहेगा। किताबें पढ़ना या नई स्किल्स सीखना आपके विचारों और कार्यक्षमता को निखारेगा। संतान की शिक्षा या प्रगति को लेकर कुछ चिंता मन में रह सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालने की कोशिश करें।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपकी एकाग्रता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। संतान के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। व्यावसायिक वर्ग के व्यक्तियों के लिए दीर्घकालीन निवेश की योजना बनाना लाभकारी रहेगा।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। संतान के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु निवेश की योजनाएं बनायेंगे। व्यवसाय में आपकी ईमानदारी और आत्मविश्वास आपको प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- गुड़-चने का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचान कर उनका विश्लेषण करने की क्षमता लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आपको मजबूत बनाएगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च करेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को सहज रूप से सुलझाने की कोशिश करें। घर के बड़ों के द्वारा किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। आप इसे कुशलता और सफलता के साथ निभाने में पूरी तरह सक्षम रहेंगे।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। आज आपका कर्मप्रधान स्वभाव आपके भाग्य को सशक्त बनाएगा। आज कार्यक्षेत्र में अपने सिद्धांतों से समझौता करने से बचें।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज नए व्यापारिक निवेश से दूरी बनाए रखें, अन्यथा हानि होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन एकाग्रता की परीक्षा लेने वाला है। कल्पनाओं से निकल कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होगा।
उपाय- बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
