आज का राशिफल 26 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की गति में सुधार आने से आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए कार्यस्थल का माहौल अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध पेशेवर और संतुलित रहेंगे और साथ ही वे आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे। युवा वर्ग आज किसी नए कोर्स या कौशल विकास से जुड़ी पढ़ाई में एडमिशन लेने का विचार बना सकता है, जो उनके भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय अनुभवशील और विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, क्योंकि उनका मार्गदर्शन संभावित गलतियों से बचाकर आपको सही दिशा प्रदान कर सकता है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपने व्यवहार और कार्यशैली में कुछ सकारात्मक सुधार लाने की आवश्यकता महसूस होगी, क्योंकि कभी-कभी आपकी जल्दबाजी और आवेशपूर्ण प्रतिक्रिया न केवल आपके लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न कर सकती है।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है और दिनचर्या व खानपान में लापरवाही से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं और आपके प्रयास सार्थक परिणाम दे सकते हैं। आज युवाओं को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके लिए नए अनुभव और संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप संतान को किसी परेशानी या उलझन से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे घर में राहत और संतोष का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और आपके विचारों को महत्व देंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को प्रमोशन या पदोन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है।
उपाय- शनिवार को नाख़ून न काटें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जिन विद्यार्थियों की आज परीक्षा है, उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है। शाम को घरवालों अथवा मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है, जिससे दिन भर की थकान दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News