आज का राशिफल 8 जुलाई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। खुद को जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। घर में मांगलिक काम से संबंधित शॉपिंग करेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक अव्यवस्था को दूर करने में घर के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी, बजट बना कर लें अन्यथा महीने के अंत तक आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें अन्यथा किसी से अनबन होने की स्थिति बन सकती है। व्यक्तिगत कार्यों की अधिकता के कारण कारोबार पर ध्यान कम दे पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज घर और बाहर दोनों जगह वातावरण सुखद बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा। घर के बड़े अपने व्यापारिक अनुभवों को आपके साथ साझा करेंगे, जिस से आपको भविष्य में व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी होगी।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आलस को खुद पर हावी न होने दें। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्ति काम के प्रति थोड़ी लापरवाही बरतेंगे। जिस कारण उनको अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में मेहनत के अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाये, इससे काम के आपको बेहतर परिणाम मिलने की सम्भावना बढ़ जाएगी। विपरीत समय में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय में आज आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। आज कोई व्यापारिक डील अनुभव की कमी के कारण आपके हाथ से निकल सकती है। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें, अन्यथा चालान कट सकता है। किसी परिजन से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवाओं को व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनको निभाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- घर के बाहर निकलने से पहले शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in