आज का राशिफल 23 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके हुए कामों को आज कम प्रयासों से पूरा करने में सफलता मिलेगी। युवाओं को परिश्रम के उचित परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज सफलता मिलने की उम्मीद है। पिता के आशीर्वाद से आज विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि भी मिलने की उम्मीद है।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आय और व्यय में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाणी में संयम रखने की जरूरत है। बिना सोचे-समझे बोलना आज आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मोर्चों पर अधिक मेहनत करनी होगी। युवाओं का फोकस अपने लक्ष्यों पर लगा रहेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ने से सम्मान मिलेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में रहने वाला कोई मित्र आज आपसे मिलने आएगा, उसके साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। अचानक कुछ खर्चें आपको परेशान करेंगे, जिस कारण आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई विशेष जानकारी मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई अपनी बहनों को कोई कीमती उपहार देंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घरेलू सामान खरीदने में पैसा खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की गतिविधियों में नज़र रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय लेने पड़ेंगे। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर स्पष्ट नज़र आयेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। काम से जुड़ी छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने आज के कामों को पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय में कुछ नयी चुनौतियों का सामना कर पड़ेगा परन्तु आज आप सभी परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा, वे आज आपके काम की खुलकर प्रशंसा करेंगे। धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। युगल प्रेमियों को बेकार के विषयों पर चर्चा करने से बचना चाहिए। भाइयों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News