आज का राशिफल 15 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियां आपके संतुलन में रहेंगी। अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार बनाते समय सावधानी बरतें। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से सभी रुके कामों को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन व्यय करेंगे।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में आज अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आज कोई पुरानी अटकी डील फाइनल होने की संभावना है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के काम की अधिकारीगण प्रशंसा करेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से किसी महिला रिश्तेदार के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। व्यापार में आज थोड़ी सी मेहनत करने पर उचित लाभ मिलेगा। सामाजिक संपर्कों से फायदा मिलेगा।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सकारात्मक व्यवहार से सहकर्मी प्रभावित होंगे। आर्थिक मुद्दों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से व्यापार के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज कोई उपलब्धि मिलेगी। आज निवेश सम्बन्धी कोई योजना आपको आकर्षित कर सकती है। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। जीवनसाथी से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। आज का दिन व्यापार में सामान्य परिणाम देने वाला रहेगा। खानपान में सात्विकता बनाये रखने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। जिसका निर्वाह आप अच्छे से करेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा। फैक्ट्री के लिए कोई नई मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कुछ बनते कामों में रुकावट आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। परिवार के सदस्यों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर बहस बाजी होगी। घर में धार्मिक समारोह का आयोजन होगा। आज उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News