आज का राशिफल 25 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2023 - 08:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कुछ नयी चुनौतियों के साथ शुरू होगा। विद्यार्थी अपनी जीवनशैली में सुधार करने की कोशिश करेंगे। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके विनम्र स्वभाव से आपके परिजन बहुत प्रभावित होंगे। व्यापार में अपने रोज़ के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी होगी। व्यक्तिगत कामों की अधिकता के कारण परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का कम मौका मिलेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। घर के किसी बड़े को शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। संतान के स्वभाव में कुछ सकारात्मक बदलाव आने से आप प्रसन्न होंगे। युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों में लगेगा। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। महिलाएं घर की साज सज्जा से जुड़ी खरीदारी करेंगी। ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज नई साझेदारी में व्यापार शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय और पैसा दोनों व्यय करेंगे। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। पिछले कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलना शुरू होगा। आज किसी सामाजिक संगठन से जुड़ने का मौका मिलेगा। करीबी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करेंगे। आज कारोबार में कोई मशीनरी ख़राब हो सकती है।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपके छुपे शत्रु आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। जोखिम भरी संपत्तियों में निवेश करने से बचें। आज किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा आसानी से वापिस नहीं मिलेगा।
उपाय- प्रतिदिन शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News