आज का राशिफल 20 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपको आज प्रमोशन मिलने की सम्भावना है परन्तु साथ ही आपकी जिम्मेदारियों में वृद्धि भी होगी। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही चुनौतियों का समाधान मिलेगा। दिनचर्या व्यस्तता से भरी रहेगी। लंबित कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी परन्तु दोपहर बाद स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान रहेगा। अनियमित खानपान के कारण पेट में एसिडिटी हो सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। वाहन चलाते समय गति को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता है। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पूर्व उस का अच्छे से अध्ययन करें।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज सुलझता दिखाई देगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में जल्दबाज़ी न करें। पैसों के लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय और व्यय में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। व्यापार में आपके प्रतिद्वंदी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं, सवधान रहें।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कारोबार में अधिक मेहनत के बावजूद उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास रहेगा। पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। घुटनों का दर्द परेशानी का कारण बनेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यापार में अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी प्राप्ति के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मन बना सकते हैं।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में नयी साझेदारी के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात करना सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में कोई उपलब्धि मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News