आज का राशिफल 14 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। व्यापार में आपकी कड़ी मेहनत आपके आर्थिक स्थिति को सुधारने में लाभदायक होगी। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहें।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में साझेदारों के बीच अहम का टकराव हो सकता है। मौसमी बदलाव का असर माता के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके को बदलने का प्रयास करेंगे।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन भर सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कारोबार के लिए नयी योजनाएं बनाएंगे, जिनको क्रियान्वित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रेम संबंधों में चल रहा आपसी तनाव दूर होगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलेगी।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। युगल प्रेमी एक-दूसरे के साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने स्वभाव में थोड़ी नीरसता महसूस करेंगे। संतान के स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों को अपनी बुद्धि और चतुराई से दूर करेंगे।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आपका अधिकतम समय व्यतीत होगा। व्यापार में अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नवविवाहित व्यक्तियों को संतान सम्बन्धी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिस कारण आसपास के लोगों के बीच आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। युवा अपनी पढ़ाई को लेकर सहज रहेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News