आज का राशिफल 7 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 07:41 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रॉपर्टी में यदि निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उपयुक्त नहीं है, अपनी योजनाओं को कल तक के लिए स्थगित करें। सरकार से जुड़े किसी विशेष काम में सफलता मिलने की सम्भावना है।  
उपाय- पानी ज्यादा पीएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आत्मविश्वास में किसी के कारण कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान एकाग्र करने में परेशानी होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है, ऐसी स्थिति में घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से कोई लंबित काम संपन्न होगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। नशे से दूर रहें अन्यथा स्वास्थ्य में गिरावट दिखाई देगी। व्यापार में कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में आपके अच्छे काम के कारण पदोन्नति के रास्ते प्रशस्त होंगे। आज किसी को दिया उधार पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के पूरे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ घर की साज-सज्जा की खरीदारी करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियों भरा माहौल रहेगा। युगल प्रेमियों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार में कुछ दिनों से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। खराब चल रहे स्वास्थ्य में भी सुधार दिखाई देगा। संतान की उच्च शिक्षा के लिए थोड़ा धन संचय करने में सफल रहेंगे। घर से कोई कीमती वस्तु घुम हो सकती है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कुछ रुके कामों को पूरा करने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में कोई भी नया निवेश सोच-समझ कर करें। आज अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। करीबी मित्र के साथ अपनी किसी परेशानी को साझा करेंगे। व्यापार में अपने आज के लक्ष्यों को पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News