आज का राशिफल 31 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 31, 2022 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। नकद धन की कमी महसूस कर सकते हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा।
उपाय- आदित्य हृदय का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बनते कामों में रूकावटें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसलों को कल तक के लिए स्थगित करना अच्छा कदम होगा। आज किसी को भी पैसे उधार न दें अन्यथा दिया पैसा वापिस मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आज दूर होगी। कारोबार में आपके निर्णयों की घर के वरिष्ठ सदस्य सराहना करेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए कुछ साहसी फैसलों के कारण लाभ मिलेगा। आज कोई बड़ा आर्डर मिलने की भी सम्भावना है। ऋण लेने से बचें अन्यथा चुकाने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी छुपी प्रतिभा सामने आएगी। सूझबूझ से किये गए निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। घर और कारोबार में उचित सामंजस्य बनाये रखने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर की साज-सज्जा में पैसा व्यय करेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मजबूती आएगी। आज आलस्य के कारण कार्यक्षेत्र में कोई जरुरी काम अधूरा रह जाएगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। भावनाओं में आकर किसी से कोई वादा न करें, जिसको पूरा करना आपके दायरे में न हो। किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास करने से नुकसान हो सकता है। संपत्ति में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कानूनी मामलों में नतीजे आज आपके पक्ष में आने की सम्भावना है। रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने से हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- मांस मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों के साथ भावनात्मक संबंधों में वृद्धि होगी, जिससे परिवार में सौहार्य बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। युवाओं को रैश ड्राइविंग से बचना चाहिए। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News