आज का राशिफल 27 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 07:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य बिना किसी रूकावट के आपके सभी कामों को पूरा करने में मदद करेगा। सभी काम समय पर पूरे होने के कारण मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचल संपत्ति में सोच-समझ कर निवेश करें। कार्यक्षेत्र में आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के काम पर ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। नयी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए अनुकूल समय है। घर के बड़ों को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी गलतफहमी के कारण कहासुनी हो सकती है।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी के लिए दिए गए साक्षात्कार के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक लगी रहेगी। आज क्रोध और तनाव से बचें।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। व्यापारिक फैसलों में जल्दीबाज़ी न करें, अपितु सोच-समझ कर कोई निर्णय लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करके मन को प्रसन्नता होगी। दोपहर बाद व्यापार सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें।
उपाय- मांस-मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में विस्तार होगा। व्यापार में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परन्तु आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रण में ले लेंगे। भाइयों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News