आज का राशिफल 24 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में साथ देगा। सभी काम बिना विघ्न संपन्न करेंगे। व्यापारियों को सोच से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ त्योहार के मौसम का भरपूर आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान अपने मनपसंद के कामों में समय व्यतीत करेगी। दिन खुशियों से भरा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान संभव है।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में अपनी सूझ बूझ से अपने विरोधियों से आगे रहेंगे। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूरी बनाने की कोशिश करें। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार के साथ छोटी दूरी में किसी मनोरंजक स्थान पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ मेल-मिलाप होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन भर अपने अन्दर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। भाई-बहन आज आपस में त्योहार की खुशियों बांटेंगे। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में तेज़ी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। घर का माहौल भी सुख-शांति से भरा रहेगा। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलने की उम्मीद है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मानसिक रूप से सुख को मजबूत महसूस करेंगे। दिन का कुछ समय मैडिटेशन में व्यतीत करेंगे। आज आय से अधिक व्यय करेंगे। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मजबूती आएगी। नव विवाहित व्यक्तियों को संतान सम्बन्धी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अपने व्यक्तित्व में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण घर में वातावरण सुखद रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई की तरफ बढ़ेगा। दिन भर घर के कामों को पूरा करने में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। साझेदारी में कोई नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News