आज का राशिफल 5 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2022 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन लाभ और उन्नतिदायक रहेगा। रुके सरकारी काम आज पूरे होते नज़र आयेंगे। विद्यार्थी शिक्षा को लेकर ज्यादा गंभीर दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग को अपने काम को लेकर सक्रिय रहने की जरूरत है।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के जरुरी मुद्दों को भावनाओं से सुलझाने का प्रयास न करें। आज पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज साझेदारी में व्यापार करने से बचें।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज परिजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। व्यापारिक वर्ग को आज किये गए परिश्रम का भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरी में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करेंगे। युगल प्रेमियों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में कम लगेगा। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- बिजली का कोई खराब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में नए प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। साझेदार के साथ अचल संपत्ति में निवेश न करें। व्यापार के लिए दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थों की मदद से स्थगित काम को पूरा करेंगे।
उपाय- गौशाला में गाय की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों को देर तक सोने की अपनी आदत पर काबू करने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। पत्नी के साथ कुछ अनावश्यक खर्चें कर सकते हैं।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी करीबी रिश्तेदार के मार्गदर्शन के कारण युवाओं को अपने करियर में स्पष्टता आएगी। ऑफिस में आज उच्चाधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय में चर्चा होगी।  
उपाय- बच्चों को खट्टी-मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आज रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी में पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। आज अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थी आज बाहरी गतिविधियों में अधिक ध्यान देंगे। व्यापारिक गतिविधियों को सामान्य होने में समय लगेगा, धैर्य से काम लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मौसमी बदलाव के कारण खांसी-जुकाम होने की सम्भावना है।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News