आज का राशिफल 1 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। ख़राब चल रहे स्वास्थ्य मामलों में सुधार होगा। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक वर्ग के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। लम्बे समय से कोई रुका काम आज पूरा करेंगे। व्यापारिक मामलों में दिल से अधिक दिमाग से काम लें।
उपाय-  रात को दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात होगी। जिसकी मदद से व्यापार में भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा बनायेंगे। आज कोशिश करें कि किसी से पैसा उधार न लेना पड़े।
उपाय-  घर की पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। जरूरत से अधिक पैसा व्यय करने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यापार में तरक्की के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय-  सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। धन अर्जित करने के लिए आज आप अधिक प्रयास करेंगे। नौकरी पदोन्नति के साथ-साथ नयी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। साझेदारी में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को दस्तावेज़ों को अच्छे से पढ़ने की जरुरत है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कामकाज के मामले में आज आपका आलस्य आपको किसी परेशानी में डाल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। रुके सरकारी कामों में गति प्राप्त करेंगे। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आज कोई पुरानी बीमारी दोबारा से परेशान कर सकती है।
उपाय- मोची को कुछ लोहे की कील दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल दिखाई देगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से कुछ जटिल समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News