आज का राशिफल 1 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन भर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा। व्यापार में कुछ दिनों से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अचल संपत्ति अथवा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में सरलता रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको बजट बनाकर चलना होगा। किसी मित्र की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी। माता से सहयोग मिलेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने से लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापार में साझेदारी में काम करने का मौका मिलेगा। रुके हुए काम आज पूरे होते दिखाई देंगे। आर्थिक मुद्दों पर व्यस्तता बनी रहेगी।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों में जल्दबाज़ी करना हानि का कारण बन सकता है। कारोबार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आज विदेशी भाषा सीखने में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में कुछ कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। अपने क्रोध में संयम रखें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के प्रभाव में आकर कोई काम न करें। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर के बुजुर्ग आज किसी बात को लेकर आपसे नाराज़ हो सकते हैं।
उपाय- मोची को कुछ लोहे की कील दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई अटका काम पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थी खेलकूद के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनको कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। पिछले कुछ समय से चल रही भूमि सम्बन्धी समस्या का निवारण होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News