आज का राशिफल 18 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके सरकारी कामों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे। आज किसी जरुरी काम को शुरू करने के लिए उत्तम दिन रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा।
उपाय- गुड़ मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार सम्बन्धी छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। आज भावनाओं में आकर किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसको पूरा करने के लिए भविष्य में आपको परेशानी उठानी पड़ें। माता के खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- चावल का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ होगी। आज अधिकतम समय आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाली गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर जरुरी निर्णय लेंगे।
उपाय- हल्दी जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान एकत्रित करने में परेशानी होगी। धन की अचानक से प्रप्ति होने से मन प्रसन्न होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके द्वारा बनाई गयी परियोजनाओं को गति मिलेगी। उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।
उपाय- बहन को उपहार दें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। निवेश के साथ-साथ खर्चों में भी वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्रा करते समय सावधानी बरतें। बिना कारण किसी के विवाद में न पड़ें। अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा आपके व्यक्तिगत जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को काजल उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थी का ध्यान अपनी शिक्षा से विमुख हो सकता है। आपको अपनी व्यापारिक नीतियों पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए आपको मेडिटेशन और योग की मदद लेनी चाहिए।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को कल तक के लिए स्थगित करें। करीबी रिश्तेदार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को लंबित न करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि निखरेगी। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा, उनकी पदोन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News