आज का राशिफल 3 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारियों को आज लाभ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा होने के योग बनते हैं। कोई रुका काम आज पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय-  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सोच-समझ कर कोई नया निवेश कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।  आज आप खुश रहेंगे और अपने काम से संतुष्ट अनुभव करेंगे।
उपाय- दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको अपने कामों में एक के बाद एक सफलता मिलती चली जाएगी। कोई उधार वापिस मिलने के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया हुनर सीखने का मन बना सकते हैं।
उपाय- आज के दिन सोना न बेचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। शादीशुदा जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें अन्यथा मनमुटाव बढ़ सकते हैं। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप जी जान लगाकर मेहनत करेंगे, जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी।
उपाय- घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज काफी उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी की लुभावनी बातों में आकर बिना सोचे-समझें निवेश न करें।  कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम और समझ की प्रशंसा करेंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। आज जीवनसाथी को स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई परशानी हो सकती है। आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यता है।
उपाय-  गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरुरत है। आज आप अपनी आगे की पढ़ाई के लिए योजना बना सकते हैं।  पिछले कुछ दिनों से चल रही घरेलू परेशानी सुलझती दिखाई देगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपकी स्वयं की मेहनत से ही काम सफल होंगे। आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करें।  फैक्ट्री में किसी पुरानी मशीन को बदलने का विचार बना सकते हैं। कारोबार में सोच-समझ कर किये गए निर्णयों से लाभ मिलेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा है। आप जो भी निवेश करते है, लाभकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News