आज का राशिफल 24 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रेममय जीवन के नजरिए से आज आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा। आपकी कोई बात आपके साथी को बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। विनम्र व्यवहार रखें और शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें।
उपाय-  आटे का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका सारा दिन घर- परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए बीतेगा। हालांकि आपको काम में घर वालों का साथ मिलेगा। आज वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
उपाय-  शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता से सभी चुनौतियों को सफलता से पूरा कर लेंगे। आपके जीवनसाथी पर भी आपका आकर्षण अच्छा बना रहेगा। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी बेहतरीन कल्पनाओं को आकार दे पाएंगे। बच्चों को पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने में मुश्किल होगी। आज आप घर का नवीनीकरण करवाने के बारे में सोच सकते हैं।
उपाय- एक हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपना अधिकांश समय परिवार के साथ बिताएंगे। अपने मनपसंद की कुछ चीजें खरीदने बाज़ार जा सकते हैं। आज आप खुद की बेहतरी के लिए कुछ जरुरी कदम लेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा।
उपाय-  यदि घर में कोई घड़ी रुकी हुई है तो उसे ठीक करवा लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप घर की खरीदारी के लिए बाज़ार जा सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। कुछ समय से फसा हुआ पैसा आज मिलने की सम्भावना है। आज आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। वाणी पर थोड़ा संयम रखें।
उपाय-  गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। एक दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ेगा। आज आप जीवनसाथी को कोई उपहार देने की योजना बना सकते हैं। शाम तक अपने जीवनसाथी के साथ लम्बी सैर पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय-  पीठ पीछे किसी की बुराई करने से बचें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवा जातकों के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ थोड़ा कम रहेगा। जिसकी वजह से आप आराम की अनुभूति महसूस करेंगे। आज अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान रखें।
उपाय-  काले तिल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप घर के कामों में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज के दिन आप अपनी व्यक्तिगत देखभाल के लिए समय निकाल पाने में सफल रहेंगे। शाम के समय में दोस्तों से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है।  लोग आपके स्वभाव से प्रभावित रहेंगे।
उपाय- गहरे काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News