आज का राशिफल 15 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 12:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ विपरीत परिस्थितियों का डट कर सामना करना पड़ेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है परन्तु अपने प्रयासों में कमी न आने दें। स्थिति शीघ्र ही आपके नियंत्रण में आ जाएगी।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में जल्दबाजी में लिए गए कुछ निर्णयों के कारण आर्थिक हानि होने की सम्भावना है। परिजनों का साथ मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में मेहनत की अपेक्षा लाभ कम मिलने से मन उदास होगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे परन्तु आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी पर विजय प्राप्त करेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की अच्छी सम्भावना है।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज विदेशी संपर्कों से धन अर्जित किया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में गैर परंपरागत तरीकों से कोई नया काम शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। विदेशी भाषा सीखने में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- सुन्दर कांड का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और बुद्धि से आज सभी कार्यों को पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे। दूसरों के भरोसे कोई काम न छोड़ें।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रहा मानसिक तनाव आज दूर होगा। आय के स्रोत में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपने मन के अनुसार अंक प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार में समय आपके अनुकूल है परन्तु बड़े निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर-परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। आज बड़ी यात्रा करने से बचें। युगल प्रेमी परिणय सूत्र में बंधने का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी अनचाहे मेहमान के घर में आने से परेशानी होगी। आज किसी से पैसा उधार न लें, वापसी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग से व्यापार में कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
उपाय- मीठा बांटें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News