आज का राशिफल 1 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। आज सभी रुके कार्य अपने आप ही बनते चले जाएंगे। आज व्यापार में सोच-समझ कर किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में नया सौदा मिलने की सम्भावना है। पिछले दिनों से माता के साथ चल रहा विवाद ख़त्म होगा। परिवार के बीच संपत्ति सम्बन्धी चर्चा हो सकती है। अपने जैसी विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार से जुडी नई योजनाओं पर अमल करने के लिए अनुकूल दिन है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापार के रूढ़िवादी तरीके को छोड़कर आधुनिक विचारों को अपनाएंगे। आज के दिन पैसों के लेन-देन को लेकर सावधानी रखें। नौकरी में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पूर्व उस का पूर्ण अध्ययन अवश्य करें।
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्य की व्यस्तता के कारण अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। आपकी मेहनत देख कर उच्चअधिकारी आपकी पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं। किसी से व्यर्थ में न उलझें, अपनी वाणी में आज संयम रखना जरुरी है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला से जुड़े कार्यों में रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आभूषण या वस्त्रों की खरीदारी को जा सकते हैं। धन का अपव्यय संभव है, खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। छोटी किंतु लाभदायक यात्रा का योग बनता है। साझेदारी में व्यापार न करें। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। योजनाबद्ध तरीके से काम न करने के कारण व्यापार में मनचाहे परिणाम प्राप्त नहीं होंगे इसलिए आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति और सामाजिक कार्यों की तरफ आप का रूझान बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आवगमन होगा। जिस से घर का वातावरण आनंदमय होगा। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News