आज का राशिफल 20 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। घर में पैतृक संम्पति को ले कर चर्चा हो सकती है।
उपाय-  सूर्य को ताम्बे के लोटे में जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन बहुत ही चंचल रहेगा, किसी एक कार्य को पूर्ण किये बिना दूसरा कार्य शुरू न करें। रुका हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। माता की सलाह ले कर किये गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक सम्बन्धी कार्यों में रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह को ले कर बात आगे बढ़ सकती है। नये संपर्क बनेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। पैसों के लेन-देन में बढ़ोतरी हो सकती है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी बात को ले कर मन अशांत रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई अप्रिय खबर आ सकती है। नौकरी में आपने विरोधी खुल कर सामने आएंगे।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पड़ोस में रहने वाले मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। बहन के स्वास्थ्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं। किसी से भी व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आलस से भरा रहेगा। जिस कारण व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। माता और पत्नी के बीच मन मुटाव हो सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चों की वजह से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। क्रोध और वाणी में संयम रखना जरुरी है। व्यापार में शत्रु परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है।
उपाय- काला और सफ़ेद रंग का कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वाहन सावधानी से चलाये, दुर्घटना होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, जिस से मन उदास होगा। घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा होगा।
उपाय- उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिस्थितियां आप के अनुकूल है। व्यापार में लक्ष्यों की प्राप्ति होने से अनुमान से अधिक धन की प्राप्ति होगी। अगर साझेदार के साथ कोई योजना बना रहे है तो तुरंत उस पर अमल करें।
उपाय- मीठा दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News