आज का राशिफल 14 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 06:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। पिता पुत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं पर आप अपने संयम से स्थिति को संभाल लेंगे। आज के दिन का भरपूर उपयोग खुशियां बांटने में निकलेगा।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार में कुछ दिनों पहले से चल रहे विवाद का अंत होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। माता से विशेष स्नेह ओर आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप को अपने गुरु व शिक्षक का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। सामाजिक कामों में विशेष रूचि देखायेंगे, जिस से सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिस कारण सभी कार्यों को सफ़लता पूर्वक पूर्ण करेंगे।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी वाणी से आप सभी का मन मोह लेंगे। कोई मित्र आप से निजी सलाह लेने आ सकता है। बौद्धिक स्तर पर आप प्रशंसनीय प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के रिश्तों में मजबूती देखने की मिलेगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। त्यौहार का दिन खरीदारी में निकालेंगे। घर की साज-सज्जा में दिन निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। बच्चों के साथ दिन निकालेंगे।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सोच सकारात्मक रखने से लाभ की प्राप्ति होगी। विश्वसनीय व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा, पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा।
उपाय- सफ़ेद तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय में लाभ का योग बनता है। साझेदार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ नया काम शुरू करने की इच्छा जागृत होगी। मेहमानों का घर में आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्रों के साथ मेल मिलाप होगा। आप की व्यव्हार कुशलता की आप के मित्र व रिश्तेदार प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय- गुलाब का फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News