आज का राशिफल 16 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 12:05 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं परन्तु आप सभी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रहेगा। आज के दिन कोई नया निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को ले कर कुछ परेशान हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धर्म-कर्म के कामों में रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक उपलक्ष्य में सम्मलित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा करेंगे।
 उपाय- पीले वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। महत्वपूर्ण फैसले नहीं ले पाएंगे। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। किसी से भी वाद-विवाद में न उलझें, आज छोटी बात बड़ी बन सकती है।
उपाय- काले-नीले वस्त्रों का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में नया सौदा हाथ लग सकता है। आज अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए पिछले दिनों से चली आ रही सभी परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है, वाणी में संयम रखें। संतान के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- इत्र लगाएं।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की ओर से परीक्षा में संतोषजनक परिणाम आने के कारण आप का मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिमाग में आज बहुत सारी नई योजनाएं बनेंगी, पर उन पर अमल करने का आज सही समय नहीं है। सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य और संयम रखने की बहुत आवश्यकता है।
उपाय- भगवान शनि के सामने अपने अपराधों की क्षमा याचना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी को ले कर कोई काम कर रहे हैं तो सावधानी रखें। आज चोट लगने की सम्भावना है सावधान रहें।
उपाय- भाइयों से झगड़ा न करें।   
    
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News