आज का राशिफल 17 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आप की कठोर वाणी के कारण पिता से मन-मुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक काम करें, आप के उच्च अधिकारी की निगाह आप पर है।
उपाय-  गुड़ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यापार में नए निवेश से बचें। किसी से बेकार की बहस में न फंसे। मौसमी बुखार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें।
उपाय- किसी जरूरतमंद को दूध दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नए व्यक्तियों से मुलाक़ात होगी। व्यापार में कोई नया अवसर मिलने की संभावना है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी भी कार्य को जल्दबाज़ी में न करें।
उपाय- घर में धुंआ न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आप के अधिकारी आप की बुद्धिमता से प्रभावित होंगे। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
उपाय- कन्याओं को भोजन करवायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आकस्मिक खर्चे आप का बजट हिला देंगे। सांझेदारी में व्यापार करने से नुकसान होगा। परिवार में कुछ सकारात्मक बदलाव नज़र आयेंगे।  
उपाय- घर से बेकार का सामान बाहर कर दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। यात्रा से लाभ मिलेगा। पुत्र से विवाद मनसिक तनाव का कारण बनेगा। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है, अपना ध्यान रखें।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन उत्तम रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य की धीमी शुरुआत कर सकते हैं पर दिशा बिल्कुल सही होगी। वाहन खरीने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- शनिवार का व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में मेहमान आने की संभावना है। व्यापार में शत्रु परेशान कर सकता है पर आप अपने कार्य कौशल से उस को परास्त कर देंगे।  
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। 
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News