Ancient Shivling Found In Ujjain : महाकाल आरती के दौरान शिप्रा नदी से प्रकट हुए महादेव, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 04:09 PM (IST)

Ancient Shivling Found In Ujjain : आज 1 मई की सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक चमत्कार देखने को मिला। जहां एक तरफ महाकाल की भस्म आरती हो रही थी, वहीं सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए खुदाई करते समय शिवलिंग  के आकार की एक मूर्ति मिली। इस बात का पता लगते ही महाकाल मंदिर के पुजारी और महाकाल के कई भक्त उस स्थान पर पहुंचे। शिवलिंग को देखने के बाद मंदिर के पुराजी की नहीं बल्कि मंदिर में आए श्रद्धालुओं ने भी पूरे विधि-विधान के साथ इस शिवलिंग की पूजा और आरती करने लगे। जानकारी देते हुए मंदिर के प्रमुख पुजारी आशीष शर्मा ने कहा कि उज्जैन में होने वाले सिंहरथ 2028 की खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ ही कई और प्रमुख पत्थर भी मिली है। 

श्रद्धालुओं ने किए शिवलिंग के दर्शन  
सिंहस्थ 2028 की तैयारी के उज्जैन में खुदाई का काम बहुत तेजी से हो रहा है। इस खुदाई के दौरान मिले शिवलिंग की जानकारी मिलते ही दर्शन करने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ इस शिवलिंग की पूजा की और हर-हर महादेव के जयकारे लगाएं। 

पुरातत्व विभाग करेगा जांच
खुदाई के दौरान मिले शिवलिंग और पत्थरों की जांच पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। इस जांच के दौरान इस शिवलिंग की कितने साल पुराने होने और विशेषता के बारे में पता लगाया जाएगा। शिवलिंग को निकालने के बाद खुदाई का काम रोक दिया गाया है, ताकि पुरातत्व विभाग अच्छे से इस शिवलिंग की जांच कर सके। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News