Umrah pilgrims stranded in Saudi Arabia: सऊदी अरब में फंसे 3,000 उमराह श्रद्धालु स्वदेश लौटे

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 07:55 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब के मक्का और मदीना में फंसे भारत के उमराह श्रद्धालुओं की वापसी के लिए भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास संबंधित विमानन कंपनियों तथा टूर ऑप्रेटरों के संपर्क में हैं और उनकी वापसी के बारे में बातचीत की जा रही है। 

ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि करीब 4,000 उमराह श्रद्धालु ट्रैवल एजैंन्टों की गड़बड़ी के कारण मक्का, मदीना और जेद्दा में फंसे हुए हैं। उन्होंने सरकार से इन यात्रियों को वापस लाने में मदद करने की अपील की थी। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि करीब 3,000 फंसे हुए  उमराह श्रद्धालु पिछले एक सप्ताह में उपलब्ध उड़ानों से स्वदेश लौट चुके हैं और अन्य श्रद्धालुओं की जल्द वापसी के लिए भी चर्चा की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News