अमरनाथ यात्रा : 29 जून को होगी पहली पूजा, एक्सीडैंटल इंश्योरैंस कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 08:12 AM (IST)
जम्मू (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं मीटिंग की अध्यक्षता की। बैठक में इस वर्ष की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस वर्ष 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर प्रथम पूजा कराने का निर्णय लिया गया जबकि बाबा बर्फानी को समर्पित लेजर और साऊंड शो को मंजूरी दी गई।

श्रीनगर और जम्मू दोनों जगहों पर लेजर और साऊंड शो होस्ट किया जाएगा। यह शो एक कल्चरल लाइट हाऊस के तौर पर भी काम करेगा जो केंद्र शासित प्रदेश के समृद्ध आध्यात्मिक इतिहास को दिखाएगा। बोर्ड ने कहा कि यात्रा की औपचारिक शुरुआत की तारीख जल्द ही फाइनल की जाएगी। श्राइन बोर्ड ने पंजीकृत यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, मौसमी श्रमिकों और पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का फैसला किया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
