अमरनाथ यात्रा : जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 9,153 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 08:04 AM (IST)
जम्मू (कमल): इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रा पर जाने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रविवार को 9,153 श्रद्धालुओं का 11वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ।
जम्मू से बालटाल और नुनवान-पहलगाम को भेजे गए दोनों जत्थों में 6522 पुरुष, 2,233 महिलाएं, 18 बच्चे, 267 साधु,112 साध्वियां और एक साधु बालक शामिल है, जो पूरे जोश और भक्ति भाव के साथ यात्रा पर निकले हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच भक्तों को कुल 359 वाहनों के काफिले में रवाना किया गया।
पहला काफिला तड़के करीब 2.44 बजे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जिसमें 2250 पुरुष, 1051 महिलाएं, 14 बच्चे, 92 साधु, 21 साध्वी व एक साधु बालक सहित कुल 3,429 श्रद्धालु शामिल थे। इसके बाद दूसरा काफिला सुबह लगभग 3.35 बजे पहलगाम के नुनवान बेस कैंप के लिए निकला।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
