Amarnath Yatra 2025: जम्मू से 8,605 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल) : इस वर्ष 3 जुलाई से जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के छठे दिन 8,605 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर में  स्थित बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ। जम्मू से भेजे जाने वाले जत्थे में यह अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुए जत्थे में 6486 पुरुष, 1826 महिलाएं, 42 बच्चे, 216 साधु और 35 साध्वियां शामिल थीं।

 यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के 3.30 बजे और 4.25 बजे भगवती नगर आधार शिविर से 372 वाहनों में सवार होकर रवाना हुआ। पहला काफिला 166 वाहनों में 3486 श्रद्धालुओं को लेकर गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे लेकिन खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। 
इसके बाद 206 वाहनों में 5119 श्रद्धालुओं का दूसरा काफिला अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला। दोनों मार्गों के लिए रवाना किए गए जत्थों को सी.आर.पी.एफ. की एस्कार्ट गाड़ी ने सुरक्षा दी। 

जम्मू (कमल) : इस वर्ष 3 जुलाई से जारी वार्षिक अमरनाथ यात्रा के छठे दिन 8,605 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर में  स्थित बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ। जम्मू से भेजे जाने वाले जत्थे में यह अब तक का सबसे बड़ा जत्था है। क
 बालटाल और पहलगाम से 3 जुलाई से लेकर अब तक लगभग 68,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी (हिम शिवलिंग) के दर्शन कर लिए हैं। सोमवार रात तक यह संख्या 80 हजार के करीब पहुंच सकती है।  फिलहाल 2 बजे के करीब जम्मू से निकले यात्री बालटाल और नुनवान शिविर तक पहुंच चुके थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News