Char Dham Yatra 2026 : पहले ही दिन टूटा रिकॉर्ड, 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ सबसे आगे
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:56 AM (IST)
देहरादून (नवोदय टाइम्स): उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यू.टी.डी.बी.) की ओर से चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के साथ पहले ही दिन तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को देश-विदेश से कुल 1,24,089 तीर्थयात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।
इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 42,405 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, वहीं श्री बद्रीनाथ धाम के लिए 36,580, गंगोत्री धाम के लिए 22,764 और यमुनोत्री धाम के लिए 22,340 तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
पर्यटन सचिव ने बताया कि फिलहाल चारधाम तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। 17 अप्रैल से हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर में चारधाम तीर्थयात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
