Amarnath Yatra 2026 : श्रद्धालुओं की यात्रा होगी आसान, अमरनाथ यात्रा से पहले एक्सप्रेसवे का भाग होगा चालू

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amarnath Yatra 2026 : जम्मू-कश्मीर में यात्रा और यातायात को सुगम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार की दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना का काम अब अंतिम चरण में है।

 2026 की अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले कुंजवानी से जम्मू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल तक का मार्ग जनता के लिए खोल दिया जाएगा। एनएचएआई (NHAI) के अनुसार, इस हिस्से का 90% काम पूरा हो चुका है।  यह नया मार्ग सीधे जम्मू एयरपोर्ट को शहर के प्रमुख इलाकों (जैसे गांधीनगर और सतवारी) से जोड़ेगा। इससे एयरपोर्ट तक पहुँचने का सफर न केवल तेज होगा, बल्कि सुरक्षित भी बनेगा।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घनी आबादी वाले जम्मू शहर के बीच निर्माण कार्य करना काफी चुनौतीपूर्ण था, जिसके कारण काम में थोड़ी देरी हुई। हालांकि, अब टीम इसे तेजी से पूरा करने में जुटी है।

नइस फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे के इस हिस्से के चालू हो जाने से जम्मू शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आवाजाही बहुत सुविधाजनक हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News