Amarnath Yatra 2025: 6411 अमरनाथ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6411 अमरनाथ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था दक्षिण कश्मीर में स्थित बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ।

सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल बेस कैम्प के लिए जत्थे को सुबह 3.25 बजे रवाना किया गया जबकि पहलगाम बेस कैम्प के लिए दूसरे काफिले को 4 बजे रवाना किया गया। जम्मू के बेस कैम्प से 2 जुलाई से अब तक 18,759 यात्रियों को बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना किया गया।
वहीं आज बालटाल के लिए भेजे गए यात्रियों के जत्थे में 2008 पुरुष, 538 महिलाएं, 26 बच्चे, 177 साधु और 40 के करीब साध्वियां थीं जबकि पहलगाम के लिए भेजे गए यात्रियों के जत्थे में 2715 पुरुष, 533 महिलाएं, 11 बच्चे, 310 साधु और 53 साध्वियां शामिल थीं। आज बालटाल के लिए 153 और पहलगाम के लिए 138 वाहनों को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए हैं। सेना, बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., एस.एस.बी. और स्थानीय पुलिस की सहायता के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) की अतिरिक्त 180 कंपनियां लाई गई हैं।

वहीं पंजीकरण और टोकन सैंटरों में लगातार यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को सैंकड़ों श्रद्धालु जम्मू पहुंचे। पुरानी मंडी और गीता भवन में साधुओं के लिए बनाए गए पंजीकरण केंद्रों में बड़ी संख्या में साधु पहुंचे। दोनों केंद्रों में लगभग 220 के करीब साधुओं का पंजीकरण किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News