19 साल बाद बना महासंयोग, इस दिन से शुरू होगा अधिक मास

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 06:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध का समापन हो जाएगा। जिसके बाद 18 सितंबर से अधिक मास शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि अधिक मास बहुत ही ख़ास होता है क्योंकि ये तीन साल में 1 बार आता है। लेकिन इस बार का मास तो और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 19 साल बाद आश्विन अधिक मास है। यानी इस साल दो आश्विन मास होंगे, इसके पहले 2001 में ऐसा संयोग बना था। इस अधिक मास से कई दुर्लभ योग बन रहे हैं, जो वैभव वृद्धि करने वाले हैं। वैसे तो अधिक मास भगवान विष्णु और कृष्ण की आराधना का है, लेकिन आश्विन मास होने के कारण ये लक्ष्मी की कृपा पाने का भी महीना है। इस तरह ये महीना लक्ष्मी और विष्णु दोनों की आराधना का है।
PunjabKesari, Adhik Mass, Pitru Paksha, Shradh Paksh, Mahasanyog After 19 Year,  Sarvapitri amavasya, सर्वपितृ अमावस्या, अधिक मास,  Sarvarthasiddhi yog, Hindu Dharm, पुरुषोत्तम मास, Punjab Kesari
अधिक मास शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिषीयों के मुताबिक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र तीव्र फल देने वाला होता है। इस नक्षत्र में महीने की शुरुआत शुभ और शीघ्र फल देने वाली रहेगी। उत्तरा फाल्गुनी सम्मान-समृद्धि भी तेजी से बढ़ाता है। अधिक मास में वैभव संबंधी कार्य तेजी से परिणाम देने वाले होंगे। उस समय शुक्ल नाम का शुभ योग भी रहेगा। ये योग अपने नाम की तरह प्रकाश और शीतलता देताहै। इस महीने में सोने-चांदी से लेकर मशीन और वाहन खरीदी के कई मुहूर्त और शुभ योग बन रहे हैं। बता दें कि अधिक मास के दूसरे दिन 19 सितंबर को द्विपुष्कर योग है। 20 को स्वाति नक्षत्र, 21 को विशाखा नक्षत्र रहेगा। 26 को सर्वार्थसिद्धि योग व 27 सितंबर को कमला एकादशी है। इसे लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। एकादशी भगवान विष्णु को भी प्रिय है।
PunjabKesari, Adhik Mass, Pitru Paksha, Shradh Paksh, Mahasanyog After 19 Year,  Sarvapitri amavasya, सर्वपितृ अमावस्या, अधिक मास,  Sarvarthasiddhi yog, Hindu Dharm, पुरुषोत्तम मास, Punjab Kesari
अधिक मास को ग्रंथों ने ब्याज का समय कहा है। ये साल के 12 महीनों के अतिरिक्त मिला समय है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। भगवान विष्णु को सृष्टि का संचालक माना गया है। वे गृहस्थ जीवन के देवता हैं। वे गृहस्थों को ही सारा वैभव देते हैं। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक आश्विन मास की पूर्णिमा लक्ष्मी के पृथ्वी पर आगमन की मानी गई है। इसे हम शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस कारण आश्विन मास को लक्ष्मी की आराधना का माना गया है। धर्म ग्रंथ कहते हैं अधिक मास में किया गया जप, तप, व्रत और दान ये अक्षय फल देते हैं।
PunjabKesari, Adhik Mass, Pitru Paksha, Shradh Paksh, Mahasanyog After 19 Year,  Sarvapitri amavasya, सर्वपितृ अमावस्या, अधिक मास,  Sarvarthasiddhi yog, Hindu Dharm, पुरुषोत्तम मास, Punjab Kesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News