La Salinas Village: एक गांव जहां लड़कियां 12 साल के बाद बन जाती हैं लड़के

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 07:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

La Salinas Village: एक ऐसा भी गांव है, जहां पर लड़कियां धीरे-धीरे लड़के में तब्दील हो जाती हैं। 12 साल की उम्र के बाद इस गांव में लड़कियों की आवाज लड़कों जैसे भारी होने लगती है, साथ ही गुप्तांग विकसित होने लगता है और लड़कों जैसे बाल भी उगने लगते हैं। दरअसल, डोमिनिकन रिपब्लिक में ला सेलिनास गांव है, जहां पर 12 साल बाद लड़कियां धीरे-धीरे लड़कों में तब्दील हो जाती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह गांव श्रापित है तो कुछ इसे प्रकृति का सबसे अनोखा करिश्मा मानते हैं।

PunjabKesari La Salinas Village

ला सेलिनास गांव में जब लड़की पैदा होती है तो यहां के लोग दुखी हो जाते हैं, क्योंकि 12 साल के बाद वह लड़की धीरे-धीरे लड़के में बदल जाती है। आज के समय में इस गांव में लड़कियों की संख्या बहुत ही कम है, जो चिंता का एक विषय है।

PunjabKesari La Salinas Village

What do experts say क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
ला सेलिनास गांव को लेकर एक्सपर्ट्स की अपनी अलग ही राय है। माना जाता है कि इस गांव में बच्चों को एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसे ‘स्यूडोहोर्मैफ्रैडाइट’ कहा जाता है। ऐसे में जब बच्ची पैदा होती है तब वह लड़की रहती है लेकिन धीरे-धीरे लड़के में बदलने लगती है, यानी उसकी आवाज भारी होने लगती है, लड़कों जैसा गुप्तांग विकसित होने और शरीर पर लड़कों जैसे बाल उगने लगते हैं। आज यह गांव अपने इसी रहस्य के लिए मशहूर है। यहां लड़कों की आबादी काफी अधिक है।

PunjabKesari La Salinas Village


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News