Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन की होगी, ये है पूरी List

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaitra navratri: चैत्र नवरात्रि हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला एक बेहद प्रमुख पर्व है। इसमें देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की बहुत ही भव्य तरीके से पूजा की जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना और पाठ किया जाता है। इस पाठ में देवी के नौ रूपों के अवतरित होने और उनके द्वारा दुष्टों के संहार का पूरा विवरण है। कहते हैं नवरात्रि में माता का पाठ करने से देवी भगवती की खास कृपा होती है। अगर देखा जाए तो एक साल में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर नवरात्र चार बार आते हैं लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार नवरात्रि का त्योहार वर्ष भर में दो बार मनाया जाता है। चैत्र माह में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि और शरद ऋतु में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है।

PunjabKesari Chaitra navratri

चैत्र नवरात्रि हिन्दू धर्म के धार्मिक पर्वों में से एक है, जिसे अधिकांश हिन्दू परिवार बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार नए वर्ष के प्रारंभ से राम नवमी तक इस पर्व को मनाया जाता है। इस त्योहार को वसंत नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है।

PunjabKesari Chaitra navratri

Chaitra Navratri list चैत्र नवरात्रि 2024 तिथि
चैत्र नवरात्रि दिवस देवी मां की पूजा चैत्र नवरात्रि तिथि
प्रथम नवरात्रि दिवस मां शैलपुत्री पूजा मंगलवार 9 अप्रैल 2024
द्वितीय नवरात्र दिवस मां ब्रह्मचारिणी पूजा रविवार, 10 अप्रैल 2024
तीसरा नवरात्र दिवस मां चंद्रघंटा पूजा गुरुवार, 11 अप्रैल 2024
चतुर्थ नवरात्र दिवस मां कुष्मांडा पूजा शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
5वां नवरात्रि दिवस मां स्कंदमाता पूजा शनिवार, 13 अप्रैल 2024
छठा नवरात्र दिवस मां कात्यायनी पूजा रविवार, 14 अप्रैल 2024
7वां नवरात्रि दिवस मां कालरात्रि पूजा सोमवार, 15 अप्रैल 2024
8वां नवरात्रि दिवस मां महागौरी पूजा मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
9वां नवरात्र दिवस मां सिद्धिदात्री पूजा रविवार, 17 अप्रैल 2024

PunjabKesari Chaitra navratri

आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
प्रश्न कुण्डली विशेषज्ञ/ ज्योतिषाचार्य
9005804317

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News