आज का दिन सभी मूलांक वालो के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा, जिस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें। पिता पुत्र में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज के दिन थोडा संभल के रहने वाला है। माता की सेहत को ले कर चिंतित रहेंगे। मन विचलन की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन को केन्द्रित रख कर कार्य करने की आवश्यकता है। नयी महत्वकांक्षा मन में जन्म लेगी, जिस की पूर्ति के लिए दिन भर व्यस्त रहेंगे।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक धन प्राप्त होने की संभावना है। बीते दिनों किस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उस का परिणाम आप के अनुकूल मिलेगा।
उपाय- मां सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियों का वातावरण रखेगा। आज संतान के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है।
उपाय- पक्षियों को मूंग की डाल डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। खर्चों भरा दिन है, आय से अधिक व्यय होगा। जीवनसाथी के साथ कहां-सुनी हो सकती है। घर में कोई नयी ज़िम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। साहित्य से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी। संतान के कैरियर में उन्नति मिलने की संभावना है।
उपाय- गणेश जी की उपासना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के परिणाम अनुकूल मिलेंगे। किसी रिश्तेदार की कही बात बुरी लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाये, दुर्घटना की संभावना है।
उपाय- घर के नौकर को उपहार दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। प्रॉपर्टी के कामों से लाभ मिलेगा। भाई के साथ संपत्ति को ले कर विवाद होने की संभावना है।
उपाय- मंगलवार का व्रत रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News