Daily horoscope: आज ग्रहों की चाल इन राशियों के जीवन में लाएगी बड़ा बदलाव
punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 07:51 AM (IST)
मेष : सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट रखने वाला, इसलिए जिन खर्चों को टाल सकें उन्हें टाल देना सही रहेगा।
वृष: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, यत्न करने पर कोई उलझा रुका कारोबारी काम भी सिरे चढ़ सकता है।
मिथुन: भागदौड़ करने पर किसी सरकारी काम में कोई बाधा-मुश्किल हट सकती है, बड़े लोग भी सॉफ्ट-सपोर्टिव रुख रखेंगे।
कर्क: यत्न करने पर प्लानिंग प्रोग्रामिंग में कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, शत्रु भी आपके समक्ष टिक न सकेंगे।
सिंह : सितारा सेहत, खास कर पेट के लिए एहतियात वाला, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें।
कन्या : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मन सैर-सफर के लिए राजी दिखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
तुला: डावांडोल तथा अस्थिर मनोस्थिति के कारण आप असमंजस में फंसें रहेंगे, मन भी भटकता रह सकता है।
वृश्चिक: मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, संतान भी साथ देगी तथा सपोर्ट करेगी।
धनु : जायदादी कामों के लिए आपकी कोशिशें सफल होंगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे।
मकर: मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।
कुंभ: टीचिंग, कोचिंग, मैडीसिन, डिजाइनिंग, कंसल्टैंसी, टूरिज्म का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।
मीन : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मौसम के एक्सपोइयर से अपना बचाव रखें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari