Daily horoscope : आज इन राशियों को होगा छोटे निवेश से बड़ा लाभ
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 07:55 AM (IST)
मेष : बाद दोपहर तक प्रॉपर्टी के कामों के लिए आपके यत्न अच्छा रिस्पोंस देंगे, मान-सम्मान के लिए समय अच्छा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृष: बाद दोपहर तक कामकाजी भागदौड़ तथा व्यस्तता अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे, फिर बाद में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक कारोबारी कामों को संंवारने वाला, फिर बाद में भी आपकी कोशिशें अच्छा नतीजा देंगी।
कर्क : सितारा कामकाजी कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, वैसे भी हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, पैठ बढ़ेगी।
सिंह : सितारा बाद दोपहर तक कमजोर, लेन-देन के कामों में भी अटैन्टिव रहना ठीक रहेगा, फिर बाद में बेहतरी होगी।
कन्या : सितारा बाद दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, मगर बाद में कोई बना-बनाया काम उलझ-बिगड़ सकता है।
तुला: सितारा बाद दोपहर तक आपको हावी, प्रभावी तथा इफैक्टिव रखेगा, फिर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी।
वृश्चिक: आम सितारा मजबूत जो हर फ्रंट पर आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
धनु : सितारा बाद दोपहर तक पेट के लिए कमजोर, फिर बाद में दूसरों में आपकी लिहाजदारी बढ़ेगी।
मकर: सितारा बाद दोपहर तक कामकाजी कामों के लिए अच्छा, मगर बाद में पेट का ध्यान रखें।
कुंभ: सितारा बाद दोपहर तक ढीला, मन दुविधाग्रस्त रहेगा, मगर बाद में आपकी कोशिशें अच्छा नतीजा देंगी।
मीन : सितारा बाद दोपहर तक बेहतर, स्कीमें प्रोग्राम भी सिरे चढ़ेंगी, मगर बाद में परेशानियां बढ़ेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari