Daily horoscope : आज इन राशियों के घर आएगा मंगल सूचक समाचार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 11:52 AM (IST)

मेष : उलझनों मुश्किलों के कारण आपका हर काम रुकता-रुकता नजर आएगा, इसलिए कोई भी नई कोशिश शुरू न करें।

वृष: टीचिंग, कोचिंग, स्टैशनरी, पुस्तक प्रकाशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन: राज दरबार के कामों के लिए आपकी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कर्क: आम सितारा सुदृढ़, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर होगा, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

सिंह : सेहत के मामले में अटैंटिव रहना सही रहेगा, खान-पान भी लापरवाही से न करें, सफर भी परेशानी वाला होगा।

कन्या : व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, कामयाबी साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर कुछ परेशानी रह सकती है।

Tarot Card Rashifal (9th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 9 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल  9 जून- जग घूमेया थारे जैसा ना कोई

Aaj Ka Good Luck (9th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: विरोध पक्ष को कमजोर समझने की भूल करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

वृश्चिक: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि यत्न करने पर कोई उद्देश्य प्रोग्राम हल होगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

धनु : अदालती काम के साथ जड़े किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी।

मकर: बड़े लोगों के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा तथा आपके किसी उलझे काम को संवारने वाला होगा।

कुंभ: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा अर्थ दशा कंफर्टेबल रखने वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति।

मीन : कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ बेहतरी होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News