Daily horoscope : आज का दिन रहेगा खास, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 10:11 AM (IST)
मेष- आम सितारा स्ट्रांग, उत्साह, हिम्मत तथा संघर्ष शक्ति बनी रहेगी, मगर अपने क्रोध को अपने पर हावी न होने दें।
वृष- खर्चों के कारण अर्थदशा पतली रहेगी, गैर-जरूरी खर्चों को टालने का यत्न करें, बेगाने झमेलों से भी अपने आपको बना कर रखें।
मिथुन- अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए सोचेंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी होगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति कंसिडरेट रहेंगे।
कर्क- धार्मिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, कामकाजी भाग-दौड़ पाजिटिव रिजल्ट देगी।
सिंह- लेन-देन के काम एहतियात के साथ करें ताकि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए, मगर आम हालात पहले जैसे बने रहेंगे।
आज का राशिफल 8 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
लव राशिफल 8 जून- जब भी बरसात आये पलकों में ढांक लूंगा न कमी कोई खलेगी तुझे इतना प्यार दूंगा
Tarot Card Rashifal (8th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Aaj Ka Good Luck (8th June 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
आज का राशिफल- 8 जून 2026
कन्या- मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
तुला- धार्मिक कामों को करने तथा भजन-कीर्तन, कथा वार्ता सुनने में जी लगेगा, यत्न करने पर कोई स्कीम मैच्योर होगी, मान-यश की प्राप्ति।
वृश्चिक- स्टील फर्नीचर, वाहनों की सेल-परचेज या उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
धनु- किसी अफसर के सॉफ्ट-सुपोर्टिव रुख के कारण किसी सरकारी काम में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, बड़े लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे।
मकर- कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा, सफलता साथ देगी, मान सम्मान की प्राप्ति, मगर शीत वस्तुओं का इस्तेमाल एहतियात के साथ करना चाहिए।
कुंभ- बड़े लोगों के सुपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है, आप आम तौर पर दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रहेंगे।
मीन- मनोबल में टूटन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे, मन भी उदास तथा डावांडोल-सा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
