आपका राशिफल- 28 मई,  2024

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपको दिन खुशियों से भरा रहेगा। वेतन मिलने पर खुशी होगी। पुराने अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। 

वृष राशि वालों आज आपके तरक्की के कई नए रास्ते नजर आएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है। 

मिथुन राशि वालों आज आप अपना दिन मौज-मस्ती में बिताएंगे। ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी। 

कर्क राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिल्डर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। आज लोग आपके स्वाभाव से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप अपनी पुरानी बातें शेयर कर सकते हैं। बाहर का न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है। 

सिंह राशि वालों आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 

कन्या राशि वालों आज आपके अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपको काम में मदद करवा सकता है। ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं को कमर दर्द परेशान कर सकता है।

तुला राशि वालों व्यापारी वर्ग को धन लाभ होने के योग बन रहें हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा।किसी मित्र से मुलाक़ात सुखद रहेगी। अच्छा-सा गिफ्ट दोस्ती में मिठास लाएगा।

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी ऑफिस में परफॉरमेंस अच्छी बनी रहेगी। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय देने से बचें। क़ानूनी अड़चने सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहने के योग हैं। 

धनु राशि वालों ऑफिस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। घर में आज खुशी का माहौल बने रहेगा। आज आपको पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज दिन ठीक नहीं हैं। आपको पुराने रोग तंग कर सकते है।

मकर राशि वालों किसी काम से दोस्त के घर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन बेहद खास है, विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज वर्क प्लेस पर काम को लेकर कोई परेशानी सामने आ सकती है। हल्का सा सिर दर्द भी महसूस कर सकते हैं। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको आपके लवमेट से शादी का प्रपोज़ल भी मिल सकता है। किसी बात को लेकर दोस्तों से अनबन हो सकती है। कार्यों की सफलता के लिये कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। शाम को बहुत ज़्यादा थकावट महसूस होगी।

मीन राशि वालों किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप घर के लिए सामान खरीदने जा सकते हैं। धन लाभ के साथ खुशियों का आगमन भी होगा। विवाहितों के लिए दिन अनुकूल है। आपकी कोशिश व मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में बॉस आपसे खुश रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News