आपका राशिफल- 31 मई,  2024

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में गिरावट रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छा रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने वाला रहेगा। आज आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा । जीवनसाथी की सलाह आपके लिए सही सिद्ध होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। सेहत में सुधार होने के योग हैं।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार न दें, नहीं तो आपके उस धन के मिलने में रिश्तों में अनबन हो सकती है। आज आपकी प्रॉपर्टी संबंधित डील फाइनल हो सकती है। कमर दर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप किसी विशेष काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारियां देंगे। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। काम के कारण शाम तक सिरदर्द हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई अच्छी खबर आ सकती है।

तुला राशि वालों आज आप ऑफिस में अपने टारगेट पर कॉन्सन्ट्रेट करेंगे। किसी सहयोगी से बिगड़े हुए मामले सुलझ जाएंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा वादा न करें। वाहन की गड़बड़ी भी हो सकती है, ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज आपके वर्क प्लेस पर मतभेद होने के योग बन रहें हैं। पैसों के मामलों में आज आपको फायदा हो सकता हैं। स्टूडेंट्स को छोटी बातों के लिए परेशान होना पड़ेगा। आप और आपका लवमेट खुशमिजाज रहेंगे। आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। आज आपका कोई प्रॉफ़ेशनल काम उलझ सकता है। पैसों व प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। लवमेट से चल रही टेंशन खत्म होगी। हेल्थ में सुधार आएगा।

मकर राशि वालों आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। इस राशि के बिज़नेसमेन के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा नौकरी बदलने का मूड बना सकते हैं। हेल्थ नरम रहेगी, खाने पीने को लेकर सावधानी बरतें।

कुंभ राशि वालों आज आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। छुटपुट विवाद के योग भी हैं। नीजी संबंधों में चल रही तकरार आज और बढ़ सकती है। आज आप मौसमी रोगों से भी परेशान रहेंगे।

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक मायूसी रह सकती है। कार्यक्षेत्र व बिजनेस में परेशानियां खत्म हो सकती हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। लवमेट से प्यार भरी बातें होंगी। सेहत खराब हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News